A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सार्ट सर्किट से लगी आग में घर में रखे टेन्ट के लाखों के सामान जलकर राख

 

100113760

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टेंट का सामान जलकर राख; लगभग एक लाख रुपये का नुकसान

चैनपुर (कैमूर)। चैनपुर प्रखंड के सिकंदरपुर गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर निवासी वारिस खान ने बताया कि उनके घर में टेंट व्यवसाय से संबंधित सामान रखा हुआ था। अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने टेंट के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

 

ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक टेंट का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित वारिस खान ने बताया कि इस अगलगी की घटना में उन्हें करीब एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिजली से जुड़े उपकरणों एवं वायरिंग की नियमित जांच कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की।

 

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से घटना की जांच कर उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!