
कर्नलगंज (गोंडा): कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम गौरा सिंहनापुर निवासी 16 वर्षीय अनुराग उर्फ टेलर बुधवार (15 जुलाई) दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों के अनुसार अनुराग मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। घर से निकलते समय उसने जैदपुर (जनपद बाराबंकी) जाने की बात कही थी, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंचा और न ही वापस घर लौटा।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद गुरुवार (16 जुलाई) को पिता नकछेद प्रसाद ने कोतवाली कर्नलगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर शीघ्र खोजबीन की मांग की।
तहरीर में पिता ने बताया कि अनुराग के अचानक लापता होने से पूरा परिवार चिंतित है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द किशोर का पता लगाने की अपील की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को अनुराग उर्फ टेलर कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 6388173828, 9654608645 अथवा परिजन 7905520541 पर सूचना दें, ताकि उसे सकुशल परिवार तक पहुंचाया जा सके।








