
पयागपुर (बहराइच)।
जनपद बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत खुटेहना चौकी क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत बेलवा पदुम के रहने वाले दो मासूम बच्चे आज सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं।
सुबह स्कूल के लिए निकले थे दोनों बच्चे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे रोज की तरह आज सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल, खुटेहना के लिए निकले थे। लेकिन बेहद चिंता की बात यह है कि वे न तो अपने स्कूल पहुंचे और न ही समय बीत जाने के बाद वापस अपने घर लौटे। परिजनों ने स्कूल और आस-पास के सभी संभावित स्थानों पर पता किया, लेकिन अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
लापता बच्चों का विवरण:
सूरज वर्मा (पुत्र: रामकुमार उर्फ पुली वर्मा)
हर्षित वर्मा उर्फ प्रियांशु वर्मा (पुत्र: अखिलेश कुमार)
दोनों बच्चे ग्राम पंचायत बेलवा पदुम, थाना पयागपुर (खुटेहना चौकी क्षेत्र), जनपद बहराइच के निवासी हैं।
मदद की अपील: इस नंबर पर दें सूचना
परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा दोनों बच्चों की सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है। पीड़ित परिवार ने आम जनता और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
📞 यदि किसी भी सज्जन को इन बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिवार की मदद करें:
मोबाइल नंबर: 9026212429
उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट



