

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने शुक्रवार को एस.डी.एम. कार्यालय में आयोजित जनपद पंचायत सागर की समीक्षा बैठक में सहभागिता करते हुए विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति, हितग्राहीमूलक योजनाओं की वर्तमान स्थिति तथा आमजन तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किए जाने संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विधायक लारिया ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक समन्वय बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विधायक लारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसेवा के प्रति सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। बैठक में विशेष रुप से सीईओ जनपद पंचायत भूपेन्द्र अहिरवार, नायब तहसीलदार प्रतीक रजक, उपयंत्री पीएचई रिया गुप्ता, उपयंत्री जनपद प्रभुदास चढ़ार, रानी चौरसिया, सुधि खरे, पंचायत इंस्पेक्टर नौशे मियाँ, एडीपीओ, पीसीओ एवं समस्त स्टाफ जनपद पंचायत उपस्थित थे।








