A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB का संयुक्त पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर

FB IMG 1784398050228

सोनौली बार्डर/महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB का संयुक्त पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर –

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में थाना सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र और सोनौली कस्बे में पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान चलाया।

संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक चेकिंग की गई। तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

गश्त के दौरान पुलिस और SSB जवानों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा SSB को देने की अपील की।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस और SSB के संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!