A2Z सभी खबर सभी जिले की

मानसून को लेकर डीएम अलर्ट: नारायणी नदी के तटबंधों का किया निरीक्षण, वाटर टूरिज्म की योजना बनाने के निर्देश 

FB IMG 1784397515068 1 FB IMG 1784397731026 FB IMG 1784397747745

महराजगंज।।

मानसून को लेकर डीएम अलर्ट: नारायणी नदी के तटबंधों का किया निरीक्षण, वाटर टूरिज्म की योजना बनाने के निर्देश

महराजगंज। मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को तहसील निचलौल क्षेत्र स्थित झुलनीपुर बैराज और नारायणी नदी के दाएं किनारे बने विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया।

डीएम ने नारायणी-छितौनी तटबंध का जायजा लेते हुए टॉप पर बनी सड़क और दोनों ओर के ढाल की स्थिति पर संतोष जताया। उन्होंने सिंचाई विभाग को तटबंध पर पर्याप्त मात्रा में मिट्टी का स्टॉक रखने और रेंटकट सुदृढ़ीकरण कार्य को बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए। इस तटबंध से 31 गांवों की करीब 70 हजार हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होती है।

इसके बाद जिलाधिकारी ने स्पर संख्या-1 पर कंक्रीट ब्लॉक से किए जा रहे लॉन्चिंग एप्रन और स्लोप पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस स्थल को नारायणी पूजा स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही नारायणी नदी में वाटर टूरिज्म की संभावनाओं के दोहन के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

डीएम ने कहा कि बारिश के मद्देनजर सिंचाई विभाग समेत सभी संबंधित विभाग अलर्ट रहें। तटबंधों की लगातार निगरानी की जाए और किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर अमित सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई राजीव कपिल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!