
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
हर की पौड़ी के समीप खुला स्वाद का नया ठिकाना, ‘सरदार
कैटरर्स’ कैफेटेरिया का भव्य शुभारंभ
हरिद्वार 18 जुलाई 2026– हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी के समीप स्थित मेला नियंत्रण भवन में शुक्रवार को ‘सरदार कैटरर्स’ कैफेटेरिया का भव्य शुभारंभ किया गया। कुंभ मेला 2027 में अब श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर स्वच्छ, स्वादिष्ट, पौष्टिक और किफायती भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन और रात्रि भोज तक की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
कैफेटेरिया में चाय, कॉफी, सैंडविच, समोसा, ब्रेड पकोड़ा, मैगी, स्प्रिंग रोल, पनीर पकोड़ा सहित विभिन्न प्रकार के स्नैक्स के साथ-साथ छोले-चावल, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल और स्टफ्ड मिक्स पराठा जैसे स्वादिष्ट भोजन बेहद उचित दामों पर उपलब्ध हैं। मिनरल वाटर एवं कोल्ड ड्रिंक भी एमआरपी पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
‘सरदार कैटरर्स’ खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में ISO 22000:2018 एवं HACCP जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों से प्रमाणित संस्था है, जो स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षित भोजन के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था आउटडोर कैटरिंग सेवाओं के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान रखती है।
प्रतिष्ठान के मालिक रोहन धवन ने कहा, “हमारा उद्देश्य कुंभ मेला 2027 में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को घर जैसा स्वाद, शुद्ध एवं हाइजीनिक भोजन उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। ग्राहक संतुष्टि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। साथ ही विवाह, धार्मिक आयोजन, पारिवारिक समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए भी हमारी कैटरिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि गुणवत्ता और सेवा के दम पर ‘सरदार कैटरर्स’ लोगों की पहली पसंद बने।”
शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों ने कैफेटेरिया की स्वच्छ व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण भोजन और किफायती दरों की सराहना करते हुए इसे हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतर सुविधा बताया।






