A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडसबसे हाल की खबरें

गढ़वा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

गढ़वा। जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ पर रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा। जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ पर रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।IMG 20260719 212632मृतक की पहचान दीपक कुजूर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक बड़गड़ से भंडरिया की ओर अपनी अपाचे बाइक से जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने उसका पीछा किया, ललमटिया मोड़ के पास उसे रोककर ताबड़तोड़ गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दीपक को तत्काल भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा तथा मृतक की अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में लेन-देन के विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!