
बैरसिया के ग्राम ललरिया में हुई दर्दनाक घटना…
ग्राम ललरिया में 4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत सोहेल खान की दोनों बेटियां दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी बड़ी बेटी तो सड़क पार कर उस पार पहुंच गई मगर छोटी बेटी रूठ कर रोड पर ही बैठ गई
चार पहिया वाहन स्कार्पियो वहां से गुजरा और मासूम को रौंदते हुए निकल गया…

जिसकी पूरी घटना पास ही लगे कैमरे में कैद हो गई जिसका एक सीसीटीवी फुटेज निकल कर सामने आया है…
बैरसिया थाने के ललरिया चौकी की घटना…
दुकान पर सामान लेने गई 4 साल की मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
भोपाल जिले के ललरिया ग्राम से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय मासूम बच्ची दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह सड़क पर बैठ गई। तभी वहां से गुजर रही एक स्कॉर्पियो वाहन ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया और उसे रौंदते हुए निकल गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसा कैद हुआ है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की पहचान और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों की जानकारी अनुसार सोहेल ख़ान की छोटी बिटिया बताई जा रही है





