
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरा नीखर के पूर्व सरपंच कृपाशंकर चौबे की सुपुत्री और कटरा स्थित संजीवनी मेडिकल स्टोर संचालक तरुण चौबे की भतीजी सुश्री निकिता चौबे ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। उनका चयन माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर हुआ है।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे नरयावली विधानसभा क्षेत्र तथा ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। सुश्री निकिता चौबे ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन से इस मुकाम को हासिल किया है। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने सुश्री निकिता चौबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस सफलता को ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। बेटी की सफलता पर परिवार और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने निकिता चौबे की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सुश्री निकिता चौबे की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी, विशेषकर ग्रामीण लड़कियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।








