A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

IMG 20260720 WA0000

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित…

शक्ति (समाचार) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, अजातशत्रु, जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति 23 जुलाई 2026 को मातृ शिशु अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में सवेरे 9:30 बजे श्रद्धांजलि एवं फल वितरण तथा सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा एवं मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किया जाएगा तथा सेवा निवृत्त शिक्षकों को शक्ति विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा । सवेरे 10.30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कचहरी परिसर शक्ति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया है जहां डॉक्टरो द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवा वितरण किया जाएगा । कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने संबंधित जनों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

IMG 20260720 WA0000

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!