
कोरबा :- ग्राम पंचायत कुरूडीह वार्ड क्रमांक 01 में इन दिनों गंभीर जल संकट है. बीते कई दिनों से वार्डवासी जल संकट से जुझ रहे है और बरसात की दूषित पानी को पीने हेतु मजबूर है, लोगों के घरों में. पानी की कमी के कारण उनके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालात ये हैं कि पीने की पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं.

पंचायत पर लापरवाही का आरोप :-
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, पंचायत की लापरवाही और अस्थायी मरम्मत के कारण बार-बार सामने आ रही है. वार्ड में लगे पानी पंप की स्थिति लंबे समय से खराब है. पानी सप्लाई की मोटर पिछले कई माह से बार-बार खराब हो रही है शिकायतों के बाद भी पानी पंप को बनवाया नहीं जा रहा है और पंच सरपंच उल्टा मूह फेरकर चले जाते ।

मोटर का नहीं निकला स्थायी समाधान :-
लोगों का आरोप है कि हर बार मोटर अस्थायी रूप से ठीक कर दी जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता. नतीजा ये है कि पूरी वार्ड को बार-बार जल संकट झेलना पड़ रहा है.






