
बाघमारा क्षेत्र में कोयला तस्करों के बुलंद हौसले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सख्त निर्देशों के बावजूद खुली चुनौती!
धनबाद:-बाघमारा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारी पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशों के बावजूद तस्करों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद भी जहां CISF अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर बाघमारा क्षेत्र में कोयला तस्कर खुलेआम अवैध कोयले का भंडारण कर सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार, भीमकनाली मांझी बस्ती के समीप जंगल में करीब 80 टन अवैध कोयला CISF ने जब्त किया!
इस मामले में यदि समय रहते CISF की कार्रवाई नहीं होती तो यह अवैध कोयला तस्करों के जरिए बाजार तक पहुंच सकता था लेकिन CISF ने तस्करो के मंसूबो पर पानी फेर दिया!सूत्रों के अनुसार, CISF डिप्टी कमांडेंट पी. एस. तंवर के नेतृत्व में अवैध कोयला कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं CISF इंस्पेक्टर राजेश yadav एवं अन्य अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।







