A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

FB IMG 5029994057014518543

FB IMG 990156240353716550सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज थाना मोतीनगर क्षेत्र स्थित एडिना फार्मेसी कॉलेज में एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं थाना प्रभारी मोतीनगर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो समाज एवं राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है और प्रत्येक युवा इस अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बन सकता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को “न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशा करने देंगे” की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. सुनील के. जैन, डायरेक्टर एडिना, डॉ. विवेक जैन, प्राचार्य (AIPS) तथा विनीत सोनी, स्टेट जॉइंट डायरेक्टर, नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, सागर सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में लगभग 650 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन ने जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!