A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसुनवाई में शामिल हुईं कलेक्टर, लंबित तरमीम, सीमांकन प्रकरणों को पांच दिवस में करने के दिए निर्देश

IMG 20260721 173303सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल देवरी में आयोजित जनसुनवाई में शामिल हुईं। जनसुनवाई में कलेक्टर ने ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना और उनसे आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही निराकरण के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने हेतु पटवारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व के अंतर्गत सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण जैसे समस्त प्रकरणों का निराकरण तय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमांकन और नक्शा तरमीम के लंबित प्रकरणों पर आगमी पांच दिवस में कार्यवाही की जाय। जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनमें राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, , पेंशन, आवास योजना, जलापूर्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों को सुना गया। अधिकांश आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा अन्य आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!