जावरा– रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम रेवास निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती तुलसी बाई राठौर के साथ 21 मई को सोने- चांदी के कीमती जेवर की लूट एवं निर्मम हत्या को 60 दिन पूरे होने के बावजूद मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवारजनों एवं राठौर समाज जावरा के समाजजनों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक निमिष अग्रवाल को ज्ञापन दिया । प्रतिनिधिमंडल में शामिल राठौर समाज जावरा के संरक्षक जगदीश राठौर, पत्रकार विजय राठौर, समाजसेवी बलराम राठौर, राकेश राठौर व समाजसेवी व एडवोकेट गोपाल राठौर रतलाम के अलावा पीड़ित परिवार के सदस्य अनोखी लाल , प्रहलाद व कमलेश राठौर रामनारायण राठौर व प्रदीप कुमावत पिपलियाजोधा से डीआईजी निमिष अग्रवाल ने करीब 13 मिनट चर्चा की । प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी को बताया कि लूट एवं हत्या की भयावह वारदात से ग्रामीण जन विशेष कर महिलाएं भयभीत है आखिर क्यों पुलिस ने किसके दबाव में अपराधियों को दो माह व्यतीत होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया है । मामले की जांच सीआईडी पुलिस को सोपी जाए तथा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए । डीआईजी अग्रवाल ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी ।