A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बीएमसी के वार्ड में शव मिलने पर भड़के पूर्व मंत्री चौधरी, कहा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल

IMG 20260721 115401सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड में कई दिनों पुराना शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की है, सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बीएमसी जैसे बड़े शासकीय अस्पताल के वार्ड में यदि किसी व्यक्ति का शव कई दिनों तक पड़ा रहा और इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को नहीं हुई तो यह प्रशासनिक विफलता का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि निगरानी तंत्र प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहा है। पूर्व मंत्री ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि मृतक की पहचान क्या है, उसकी मौत कब हुई, शव वार्ड तक कैसे पहुंचा और कई दिनों तक वहां कैसे पड़ा रहा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, सुरक्षा कर्मियों और संबंधित एजेंसी की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था और वार्डों के नियमित निरीक्षण को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि शासन को मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों की जवाबदेही तय हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!