A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोरियाछत्तीसगढ़

*सोनहत बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, बारिश में भीगने को मजबूर छात्र और राहगीर*

 

सोनहत (कोरिया)।

कहने को तो सोनहत एक तहसील मुख्यालय है, लेकिन यहाँ की बुनियादी सुविधाओं का आभाव है ‘यात्री प्रतीक्षालय’ जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सफेद हाथी साबित हो रहा है। आलम यह है कि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, ग्रामीणों और दूर-दराज के गांवों से आने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को सिर छुपाने के लिए भी सही जगह नसीब नहीं हो रही है।

 

जिला खनिज न्यास मद (DMF) से निर्मित इस यात्री प्रतीक्षालय की हालत वर्तमान में बेहद खराब हो चुकी है। बारिश के मौसम में इसकी हकीकत खुलकर सामने आ गई है। प्रतीक्षालय का शेड की छत को उखाड़ दिया गया तेज बारिश होने पर पानी सीधे अंदर बैठ रहे लोगों पर गिरता है।

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के दौरान लोग छाता लगाकर या भीगते हुए प्रतीक्षालय के छोटे से सुरक्षित कोने में दुबकने को मजबूर हैं।

स्कूली छात्रों और महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

तहसील मुख्यालय होने के कारण आस-पास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं यहाँ के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने आते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने शासकीय कार्यों और इलाज के लिए सोनहत पहुँचते हैं। बस या अन्य साधनों के इंतजार में जब ये लोग बस स्टैंड पर रुकते हैं, तो उन्हें बैठने तक की ढंग की जगह नहीं मिलती। महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।

 

बैठने के लिए लगी बेंचों की भर जाता है बारिश का पानी 

लोगों का कहना है पीने के साफ पानी और सुचारू शौचालय की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

 मुख्यालय के इस मुख्य पड़ाव की सुध ली जाए। जिला खनिज न्यास मद से लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस ढांचे को लावारिस छोड़ने के बजाय तत्काल इसकी मरम्मत कराई जाए, ताकि आने वाले समय में यात्रियों को इस परेशानी से निजात मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!