

चितौड़गढ़। चितौड़गढ़ जिला क्रिकेट संघ के चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी बाबूलाल सिलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप लड्डा को जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगदीप सिंह एवं पीयूष काबरा निर्विरोध चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नीलेश चतुर्वेदी, समुद्र सिंह जाट, नीलेश मेहता तथा संजय ढिंग को निर्विरोध मनोनीत किया गया।
इसके अलावा मानद सचिव पद पर श्याम सिंह चौहान, मानद कोषाध्यक्ष पद पर पंकज जरोली, तथा संयुक्त सचिव पद पर सोनू कुमार, किशन गुर्जर, विकास बारेगामा एवं भुवनेश धाकड़ को निर्विरोध चुना गया।
संघ की कार्यकारिणी में सुरेश चंद्र शर्मा, जितेंद्र विजयवर्गीय, सुरेश सुथार एवं रतन दास वैष्णव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। चुनाव अधिकारी बाबूलाल सिलावत ने बताया कि कार्यकारिणी का एक पद अभी रिक्त है, जिसे नियमानुसार आगामी प्रक्रिया में भरा जाएगा।
नई कार्यकारिणी के गठन पर क्रिकेट खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिले में क्रिकेट गतिविधियों के और अधिक विकास की उम्मीद जताई।





