A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर निगम में आयोजित हुई महापौर जन सुनवाई

*नगर निगम में आयोजित हुई महापौर जनसुनवाई*

 

*महापौर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

 

कटनी, (21 जुलाई) – नगर पालिक निगम कटनी में 21 जूलाई मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, राजस्व, अतिक्रमण सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

 

महापौर ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। नागरिकों कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर आवेदकों को समय पर राहत प्रदान की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

 

*सभी शाखाओं की उपस्थिति से शिकायतों के निराकरण में मिली सुविधा*

 

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर कार्रवाई प्रारंभ कराई गई, जबकि गंभीर मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए निर्देश हरवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें सीधे नगर निगम के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!