
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *परियोजना सागर शहरी-1 के सेक्टर-4 अंतर्गत पुरवयाउ वार्ड में एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनवाड़ी बच्चों को शासकीय प्राथमिक शाला का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को विद्यालय के वातावरण एवं शैक्षणिक सामग्री से परिचित कराया गया तथा स्कूल के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नेहा चौरसिया ने बच्चों को कविता सुनाई। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला के छात्र रोहित ने भी आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को कविता सुनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पर्यवेक्षक स्वाती राय ने बच्चों को विद्यालय एवं शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। एक्सपोजर विजिट के दौरान शिक्षक माधुरी सराफ, प्राची सैनी, नीलम शुक्ला, संगीता सोनी, मनोज बोहरे एवं आशीष सेन उपस्थित रहे। शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दिव्या चौरसिया तथा सहायिकाएं सावित्री और विनता नामदेव भी उपस्थित रहीं।







