A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रहली विधानसभा क्षेत्र के विकास को मिली ऐतिहासिक सौगात – गोपाल भार्गव

FB IMG 1784778662570सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में रहली विधानसभा क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 4अरब 68 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। यह क्षेत्र के विकास और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वीकृत प्रमुख कार्य: गढ़ाकोटा–रहली–देवरी मार्ग (49.30 किमी) के चौड़ीकरण हेतु ₹272 करोड़। शाहपुर–रगोली–ढाना मोकलपुर मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण हेतु ₹105 करोड़। रहली–रमखिरिया–सिमरिया नायक–बहेरिया मढ़ी तक टू-लेन सड़क निर्माण हेतु ₹60 करोड़। रहली–तेंदूखेड़ा–पाटन मार्ग (79 किमी) पर ब्यारमा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु ₹31.43 करोड़। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए पूर्व मंत्री रहली विधायक गोपाल भार्गव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!