

लखीमपुर खीरी पलिया विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में पलिया विधायक रोमी साहनी ने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत का आह्वान किया गया। अपने संबोधन में विधायक रोमी साहनी ने कहा कि *इस बार चुनाव में ऐसी रिकॉर्ड जीत हासिल करनी है कि अगली बार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से कोई भी नेता यहां से टिकट मांगने का साहस न करे । उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित बूथ कार्यकर्ता है और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की विजय का आधार स्तंभ है। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री रामनिवास यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा , कार्यक्रम संयोजक श्री नरेंद्र सिंह , मंडल प्रभारी शशिकांत चतुर्वेदी , विनय जायसवाल , नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह , मंडल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला , मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार धर्मेन्द्र , मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।










