A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

गढ़वा में व्हाट्सएप हैकिंग का मामला, साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कोलझिकी पंचायत निवासी सफदर अली का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उनका मोबाइल नंबर 73525 41853 का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅  गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कोलझिकी पंचायत निवासी सफदर अली का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उनका मोबाइल नंबर 73525 41853 का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। इसके बाद हैकर उनके व्हाट्सएप अकाउंट से लोगों को मैसेज भेजकर रुपये की मांग कर रहे हैं और विभिन्न लिंक व सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए कह रहे हैं।IMG 20260723 185006बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ इंडिया की आधार KYC के नाम पर भेजे गए संदेश के जरिए व्हाट्सएप हैक किया गया। ऐसे मामलों में साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर उनकी निजी जानकारी और बैंक संबंधी विवरण हासिल करने की कोशिश करते हैं।Screenshot 2026 0723 182546

गढ़वा जिले में हाल के दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी परिचित के व्हाट्सएप से अचानक पैसे मांगने, OTP साझा करने या किसी लिंक/एप को इंस्टॉल करने का संदेश मिले तो उसकी सत्यता पहले फोन करके अवश्य जांच लें। बिना पुष्टि किए किसी भी प्रकार की धनराशि न भेजें और न ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें।Screenshot 20260723 184124

यदि आपके साथ भी इस तरह की घटना होती है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जनहित में अपील:
साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा न करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!