A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एमपी को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेगे कमान

FB IMG 1470198970786902226सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल (1991 बैच) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त होने के बाद की गई है। अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। उन्हें प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर प्रदेश की नौकरशाही की कमान सौंपी गई है। अशोक बर्णवाल 31 जनवरी 2027 तक सेवानिवृत्ति की तिथि तक मुख्य सचिव का दायित्व निभाएंगे। वे प्रशासन, स्वास्थ्य और नीति निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया CEO नियुक्त किया है। उनके केंद्र में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद मध्य प्रदेश में यह अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!