A2Z सभी खबर सभी जिले की

मंदिर दान के उपयोग को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता

मंडफिया: भगवान श्री सांवलिया सेठ मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर को हर माह करोड़ों रुपये नकद, बड़ी मात्रा में सोना और चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त होते हैं। श्रद्धालुओं ने इस विशाल राशि के उपयोग को लेकर सवाल उठाए हैं कि यह धन जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं में कैसे लगाया जा रहा है।

दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने अत्यधिक भीड़, लंबी कतारों में घंटों प्रतीक्षा, सुरक्षा कर्मियों के कथित कठोर व्यवहार और पार्किंग व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, विश्राम स्थल तथा मंदिर तक पहुंचने वाली सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की है। श्रद्धालुओं ने मंदिर ट्रस्ट से आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की भी अपील की है ताकि विश्वास और पारदर्शिता बढ़ सके

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!