A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शिक्षक का तबादला रुकवाने के लिए चक्का जाम करने वालों पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज|

IMG 20260721 WA0133 1जावरा — क्षेेत्र स्थित रुपनगर शासकीय प्राथमिक स्कूल में कार्यरत बद्रीलाल राठोर का प्रशासकीय आधार पर हुए तबादले को रुकवाने के लिए गत दिवस फोरलेन पर चक्काजाम करने वाले दोषियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जावरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि इन्हे मोबाईल पर एडीपीसी अशोक लोढ़ा से सूचना मिली थी कि शिक्षक बद्रीलाल राठोर का तबादला रुकवाने के लिए कुछ लोग बच्चों को लेकर रुपनगर फंटा फोरलेन पर चक्काजाम करने वाले है। इस सूचना पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ ही बीआरसी रुपेश नरोटे जावरा, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सीमरन सूर्यवंशी और परियोजना समन्वयक अखिलेश राजपूत मौके पर पहुचे और देखा कि रुपनगर के कुछ लोग रामाया होटल के पास एकत्र है। शिक्षा विभाग की टीम ने इन्हे समझाईश दी कि शिक्षक राठोर का तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत हुआ है। इनका स्थानातंरण रुकवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने टीम भी गठित की है। यह टीम प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई कराएगी।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जावरा के अनुसार चक्काजाम कराने वालो को तमाम समझाईश के बाद भी समझ नही आया और उन्होने फोरलेन पर बच्चों के साथ चक्का जाम कर दिया। इनके लगभग 30 मिनिट तक चक्काजाम करने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। यहां लोगों ने अवैध रुप से चक्काजाम किया है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जावरा की शिकायत पर पुलिस ने धारा 126 (2),3 (5) बीएनसी व 83 (2) जे.जे.एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि गत दिवस हुए प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ भी शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षक बद्रीलाल राठौड़ की वापसी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!