A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजयपुरराजस्थान

जनसहयोग से बने ताला पुलिस चौकी के नवीन भवन का लोकार्पण, जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के सानिध्य में हुआ उद्घाटन,करीब 15 साल बाद टेंट-तिरपाल से मिला छुटकारा

जनसहयोग से बने ताला पुलिस चौकी के नवीन भवन का लोकार्पण, जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के सानिध्य में हुआ उद्घाटन,करीब 15 साल बाद टेंट-तिरपाल से मिला छुटकारा

जनसहयोग से बने ताला पुलिस चौकी के नवीन भवन का लोकार्पण,
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के सानिध्य में हुआ उद्घाटन,करीब 15 साल बाद टेंट-तिरपाल से मिला छुटकारा

जनसहयोग से बने ताला पुलिस चौकी के नवीन भवन का लोकार्पण,जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के सानिध्य में हुआ उद्घाटन,करीब 15 साल बाद टेंट-तिरपाल से मिला छुटकारा
जयपुर।जनसहयोग से बने ताला पुलिस चौकी के नवीन भवन का लोकार्पण,
,करीब 15 साल बाद टेंट-तिरपाल से मिला छुटकारा

IMG 20260722 133039 IMG 20260722 124641 1 IMG 20260722 123215

जयपुर।जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ क्षेत्र की ताला पुलिस चौकी के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह रविवार को दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ।कार्यक्रम *जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के सानिध्य में, मुख्य अतिथि जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में व एसपी हनुमान सहाय मीणा की अध्यक्षता में* आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण भी किया गया।यह पुलिस चौकी रायसर थाना के अधीनस्थ है। पुलिस चौकी के लिए आवंटित भूमि विवाद के कारण पिछले करीब 15 सालों से ताला पुलिस चौकी का स्टाफ टेंट-तिरपाल में हर मौसम में तैनात रहकर ड्यूटी कर रहा था।ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक चुनाव 2023 से पूर्व कई बार वर्तमान विधायक महेन्द्रपाल मीणा से ताला पुलिस चौकी के नवीन भवन निर्माण की मांग की जाती रही। विधायक के प्रयासों और क्षेत्रवासियों की भावना के बाद आपसी जनसहयोग से इस भवन का निर्माण कराया गया।भवन निर्माण में सहयोगी भामाशाहों का आगे आना पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरक कार्य है। लोकार्पण के बाद पुलिस चौकी स्टाफ को बहुप्रतीक्षित अपना कार्यालय मिल गया।इस अवसर पर विधायक महेन्द्रपाल मीणा ने विधायक कोष से 10 लाख रुपये चारदीवारी निर्माण के लिए देने एवं आगामी बजट में ताला पुलिस चौकी को पुलिस थाना में क्रमोन्नत करवाने का आश्वासन दिया।जयपुर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान सहाय मीणा ने ताला पुलिस चौकी में गश्त के लिए वाहन आवंटन व चौकी स्टाफ बढ़ाने का आश्वासन दिया।अधिकारियों ने बताया कि नए भवन में कार्मिकों के कार्यालय, रहने की व्यवस्था, रिकार्ड संधारण और परिक्षेत्र के गांवों के आमजन की सुविधा का काम अब बेहतर तरीके से हो सकेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य-
एएसपी रणवीर सिंह, जमवारामगढ़ सीओ रामकिशन विश्नोई, रायसर पुलिस थाना एसएचओ राजपाल सिंह, धौला नायब तहसीलदार राजबहादुर सिंह, ताला पुलिस चौकी प्रभारी शिवकरण गुर्जर, गिरदावर चौथमल मीणा, रामजीलाल मीणा, भाजपा नेता जगदीश नौनपुरा, ताला प्रशासक अमीर खान शेख, पूर्व सरपंच फखरुद्दीन खान शेख, गठवाड़ी प्रशासक बाबूलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री श्यामसुंदर कुमावत, पंचायत समिति सदस्य अंकित शर्मा, मातादीन मीणा, लल्लूराम मीणा, बाबूलाल गुर्जर,हाजी शकुर शेख़, दरगाह कमेटी के खादिम, अर्जुन प्रजापत, ओमप्रकाश व्यास, जगदीश शर्मा, अल्ताफ खान,
ताला पुलिस चौकी हैड कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल गोकुल मीणा, अमित कुमार सहित ताला, धौला, जयचन्दपुरा, लाड़ीपुरा, बाड़ाडेहरा, अर्जुनपुरा, ढेकला, दंताला मीणा, राजपुरवास ताला आदि गांव ढाणियों के ग्रामीण मौजूद थे।

भवन निर्माण में सहयोगी भामाशाह-
आनन्द कुमार डालमिया, आनन्द शर्मा नवजीवन, लोकेश झालानी, ओमप्रकाश यादव, धीरसिंह मीणा, सलीम खां, हसन खां, महेश शर्मा, दरगाह कमेटी, कमल सिंह, अर्जुन प्रजापत, जगदीश शर्मा पत्रकार, लालचंद भारतीय, प्रहलाद सिंह, कैलाश यादव, पुरुषोत्तम शर्मा व मीडिया से जुड़े पत्रकारों का सम्मान प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्हकिया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!