A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बाईक चोरी का बड़ा खुलासा,अंतरराज्यीय गैंग के 02 आरोपी गिरफ्तार,25 मोटरसाइकिलें बरामद

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

               (उत्तराखंड) 

IMG 0363 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 9

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही बाईक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 25 बाईक व कई वाहनों के पार्ट्स बरामद किए हैं।

एसएसपी ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए गठित टीम ने सीआईयू की तकनीकी सहायता से कई दिनों तक सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया। इसके बाद नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों भव्य उर्फ भोला (18 वर्ष) निवासी अमीरपुर गांगू, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर (उ.प्र.), सुधीर कुमार (22 वर्ष) निवासी रसूलपुर आबाद, थाना हल्दौर, बिजनौर (उ.प्र की निशानदेही पर हरिद्वार व अन्य जगहों से चोरी की गई 25 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

खंडहर में खड़ी की चोरी के वाहन

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर में छापेमारी कर 24 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और बड़ी संख्या में वाहनों के पार्ट्स बरामद किए।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!