
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने कटरा बाजार स्थित सत्या डोसा एवं फास्ट फूड पर औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की। टीम ने मौके पर शिकायतकर्ता की मंशानुसार डोसा बनाने में उपयोग किए जा रहे आलू के मसाले का सैंपल जांच के लिए लिया। निरीक्षण के दौरान दुकान में पाई गई कमियों और गंदगी पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए साफ—सफाई रखने के निर्देश दिए। डोसा विक्रेता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का पालन करते हुए ही सामग्री बनाने और बेचने की सख्त हिदायत दी गई है।





