A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण, स्कूलों-कॉलेजों और गांवों में दिलाई नशामुक्ति की शपथ

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0’ के तहत छात्रों और ग्रामीणों को बताए नशे के दुष्परिणाम, क्विज प्रतियोगिता और चौपालों का भी आयोजन

WhatsApp Image 2026 07 21 at 7 59 29 PM

नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी ‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0’ के तहत मंगलवार को जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
मनासा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंजार्डा में उप निरीक्षक श्याम कुमावत ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में निरीक्षक सौरभ शर्मा ने स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच, उप निरीक्षक नागुराम परमार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली देवली, सहायक उप निरीक्षक किशन परिहार ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय आमली भाट, लक्ष्मण सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद तथा महेश गिरोटिया ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय तलाउ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
वहीं बघाना थाना क्षेत्र के जुना बघाना और सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ौद में पुलिस अधिकारियों ने ग्राम चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रमों में आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी कराया गया।
नीमच पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जनअभियान का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!