A2Z सभी खबर सभी जिले की

ढाना को घरेलू विमान सेवा से जोड़ने का विषय विधानसभा में उठा,विधायक लारिया ने सरकार से मांगी कार्ययोजना

IMG 20260720 190152 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने सागर जिले को घरेलू विमान सेवा से जोड़ने के महत्वपूर्ण विषय को सदन में प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने ढाना हवाई पट्टी से घरेलू विमान सेवा प्रारंभ किए जाने की संभावनाओं एवं इस संबंध में शासन की कार्ययोजना पर सरकार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक लारिया ने जानना चाहा कि प्रदेश में घरेलू विमान सेवाओं के विस्तार के लिए क्या नीति बनाई गई है, ढाना हवाई पट्टी के संबंध में क्या प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा समय-समय पर की गई मांगों पर शासन का क्या दृष्टिकोण है। सरकार की ओर से उत्तर में बताया गया कि प्रदेश में घरेलू विमान सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 लागू की गई है। साथ ही यह भी स्वीकार किया गया कि दाना हवाई पट्टी से घरेलू विमान सेवा प्रारंभ किए जाने के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा समय-समय पर मांगें प्राप्त होती रही हैं।
विधायक लारिया ने कहा कि सागर संभाग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध होना विकास की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस विषय को विधानसभा में उठाकर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षा को शासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखा। भविष्य में इस दिशा में सकारात्मक पहल होने से सागर एवं समूचे बुंदेलखंड की औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिल सकेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!