A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, महिला तस्कर गिरफ्तार, 1.602 कि.ग्रा. गांजा जब्त

FB IMG 3192070664029476557सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालथौन पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए गांजा बेचने वाली महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलोग्राम 602 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹16,000 है। पुलिस की इस त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिलेभर में प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खुरई प्रवीण आष्ठाना के नेतृत्व में थाना मालथौन पुलिस ने यह उल्लेखनीय कार्रवाई की। दिनांक 20 जुलाई 2026 की दरमियानी रात्रि थाना मालथौन पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक-08 निवासी रजनी लोधी अपनी किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से उक्त दुकान पर दबिश दी। महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर दुकान से 1 किलोग्राम 602 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रजनी लोधी पति कुंवर सिंह लोधी, उम्र 36 वर्ष, निवासी इंद्रा कॉलोनी, मालथौन, जिला सागर बताया। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला को गांजा कहां से प्राप्त होता था तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही है।
जब्त सामग्री ,1.602 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा),अनुमानित कीमत : ₹16,000*
सागर पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि कहीं भी अवैध नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश भोजक, सउनि अरुण श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक 109 रघुवीर तिवारी, प्रधान आरक्षक 01 के.के. वर्मा, प्रधान आरक्षक 729 शेख आविद, प्रधान आरक्षक 1049 विजय प्रताप सिंह, महिला प्रधान आरक्षक 802 दीपा, आरक्षक 1281 अभिषेक, आरक्षक 1731 प्रशांत गौर, आरक्षक 1003 विकास एवं आरक्षक 813 रोहित झा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!