A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बैरिया की बाढ़–कटान की गूंज फिर पहुंची लखनऊ, डॉ. मधु सिंह की पहल पर शासन हरकत में

*बैरिया की बाढ़–कटान की गूंज फिर पहुंची लखनऊ, डॉ. मधु सिंह की पहल पर शासन हरकत में*

*बाढ़ एवं जल शक्ति मंत्री से दोबारा की वार्ता, अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश*

बलिया/बैरिया। गंगा और घाघरा नदियों के बढ़ते जलस्तर तथा लगातार हो रहे कटान से प्रभावित बैरिया क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैरिया एवं 363 विधानसभा बैरिया की नेत्री डॉ. मधु सिंह ने एक बार फिर प्रदेश के बाढ़ एवं जल शक्ति मंत्री से विस्तृत वार्ता की। उन्होंने कटान प्रभावित गांवों की मौजूदा स्थिति से मंत्री को अवगत कराते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा कटान रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की।

डॉ. मधु सिंह ने कहा कि बैरिया के कई गांव हर वर्ष बाढ़ और कटान की मार झेलते हैं। हजारों लोगों के सामने अपने घर, खेत और आजीविका बचाने का संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

वार्ता के दौरान बाढ़ एवं जल शक्ति मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों में तेजी लाई जाए।

डॉ. मधु सिंह ने कहा कि बैरिया की जनता के हित सर्वोपरि हैं। बाढ़ और कटान जैसी गंभीर समस्या के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी है और जनहित से जुड़े हर मुद्दे को वह शासन स्तर तक मजबूती से उठाती रहेंगी।

गौरतलब है कि डॉ. मधु सिंह पिछले कुछ समय से बाढ़ एवं कटान के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और किसानों से जुड़े मुद्दों को भी लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष उठाती रही हैं। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता से लोगों में उम्मीद जगी है कि इस बार बाढ़ और कटान से निपटने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!