A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

मांडू की प्राकृतिक धरोहर ‘खुरासानी इमली’ के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन की पहल: कलेक्टर ने कार्ययोजना को सराहा*

*धार,  (1003789 1003786सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)20 जुलाई 2026।* मांडू की विशिष्ट पहचान और जीआई (GI) टैग प्राप्त दुर्लभ ‘खुरासानी इमली’ के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज ‘नेहा ग्रीन वाटिका नर्सरी, मांडव’ की संचालिका श्रीमती नेहा वीरेंद्र जायसवाल ने जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना से भेंट कर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।

इस दौरान श्रीमती जायसवाल ने खुरासानी इमली के संरक्षण, इसके व्यापक वृक्षारोपण की आवश्यकता और वर्तमान में नर्सरी द्वारा पौधों के उत्पादन पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने “खुरासानी इमली संरक्षण एवं विकास योजना” का प्रस्ताव रखते हुए इसे मांडू की अमूल्य प्राकृतिक संपदा के रूप में संरक्षित करने पर चर्चा की।

जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मांडू की वनस्पति विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना एक महत्वपूर्ण कार्य है। कलेक्टर ने योजना के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द ही नर्सरी का निरीक्षण करने के साथ ही इस दिशा में सक्रियता दिखाई।

इस पहल का उद्देश्य मांडू के पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में खुरासानी इमली की उपस्थिति को पुनर्जीवित करना है, ताकि स्थानीय धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!