A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डीजे का तार जोड़ रहे मिस्त्री को लगा करंट, मौत गांव चमनपुरा में हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम, ब्लॉक प्रमुख ने परिजनों को दी सांत्वना

IMG 20260721 WA0002हाथरस सिकंदराराऊ पुरदिलनगर निवासी 22 वर्षीय डीजे मिस्त्री प्रिंस पुत्र भगवानदास की सोमवार देर रात करंट लगने से मौत हो गई। वह कचौरा चौकी क्षेत्र के गांव चमनपुरा में एक शादी समारोह के दौरान डीजे का तार जोड़ रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

 

प्रिंस शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में डीजे व लाइट लगाने का कार्य करता था। सोमवार रात वह गांव चमनपुरा में करताप सिंह के यहां मंडप कार्यक्रम में डीजे लगा चुका था। रात करीब 12 बजे कुछ युवकों ने डीजे की आवाज ठीक करने को कहा। जैसे ही प्रिंस ने तारों को ठीक करने के लिए हाथ लगाया, उनमें करंट दौड़ने से उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

 

आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार 22 जुलाई को उसकी बुआ के नाती की शादी थी। घटना की सूचना मिलने पर ग्रेटर नोएडा में रहने वाला उसका भाई शैलेंद्र और अन्य परिजन मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। प्रिंस अविवाहित था।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!