
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l भिंड जिले के ऐतिहासिक गौरी तालाब के क्षेत्रफल का सीमांकन कल से शुरू हो गया है l नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशन पर तहसीलदार श्री रणजीत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में राजस्व अमला और पुलिस की मोदी में यह कार्यवाही की जा रही है l प्रशासन के अनुसार सीमांकन रिपोर्ट 4 अगस्त को एनजीटी में पेश की जाएगी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी l सीमांकन के साथ ही तालाब के 100 मीटर दायरे में आने वाले मकान और अन्य निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है l राजस्व विभाग की टीम चिन्हित मकान पर लाल टीका लगा रही है l कार्यवाही में किसी प्रकार की व्यवस्था न हो इसलिए मौके पर पुलिस बल भी तय किया गया है l 










