
संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार
शहर व्यापार मंडल हरिद्वार
महिला प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
हरिद्वार, शहर व्यापार मंडल हरिद्वार के महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल ली ग्रैंड, हरिद्वार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू कौचर, महामंत्री रुचि डोलिया, शहर कोषाध्यक्ष नलिनी दीक्षित सहित नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विभिन्न अतिथियों की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि “महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। व्यापार जगत में उनकी सक्रिय भागीदारी समाज और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा दे रही है। महिला प्रकोष्ठ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
शहर अध्यक्ष श्री राजीव पाराशर ने कहा कि “व्यापार मंडल परिवार की मजबूती हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।”महामंत्री श्री राम अरोड़ा ने कहा कि “संगठन की एकजुटता ही उसकी पहचान है। महिला प्रकोष्ठ के गठन से व्यापार मंडल की गतिविधियों को नई ऊर्जा और व्यापक सहभागिता मिलेगी।”
शहर कोषाध्यक्ष ने कहा कि “व्यापार मंडल पारदर्शिता और सेवा की भावना के साथ कार्य करता रहेगा। महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।”पूर्व राज्यमंत्री श्री संजय पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाओं का नेतृत्व समाज और व्यापार दोनों के लिए प्रेरणादायक है। नई टीम निश्चित रूप से व्यापारियों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।”इस अवसर पर गंगा सभा की निदेशक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पुत्री सुश्री विदुषी पोखरियाल ने कहा कि “महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करना समय की आवश्यकता है। महिला प्रकोष्ठ समाज सेवा और व्यापारिक विकास के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेगा।”समारोह में नेहा गर्ग (संगठन मंत्री), सुरभि गर्ग (सचिव), प्रीति अग्रवाल (उपाध्यक्ष), उपासना (सदस्य), राखी कौशिक (सचिव), अमृता शर्मा (सचिव), रजनी अरोड़ा (उपाध्यक्ष), सुषमा सैनी (उपाध्यक्ष), रागिनी कुकरेजा (सचिव), स्वाति त्यागी (उपाध्यक्ष), मोनिका अग्रवाल (सचिव), रितु गुप्ता (सचिव), गर्गी गर्ग (सचिव), भावना गुप्ता (सचिव), उर्मिला अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), कामिनी सैनी (सदस्य), गर्गी राय (सचिव) सहित नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मंजू कौचर एवं महामंत्री रुचि डोलिया के साथ शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम में हिमांशु गुप्ता, संदीप शर्मा, राहुल शर्मा, प्रदीप कालरा, विजय शर्मा, अमन शर्मा, कमल बृजवासी, राजीव परशाद, अशोक शर्मा, मनोज सिंगला, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चौहान, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।











