A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बुंदेलखंड की बेटियों के लिए सुनहरा मौका, क्रिकेट स्टार क्रांति गौड़ देंगी 7 दिन की फ्री कोचिंग

FB IMG 2965179714869772806सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज और बुंदेलखंड की शान क्रांति गौड़ अब नई प्रतिभाओं को तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। लॉर्ड्स में अपने शानदार प्रदर्शन से देशभर में पहचान बनाने वाली क्रांति गौड़ अब 22 जुलाई से 28 जुलाई तक सागर के सिटी स्टेडियम में लड़कियों को पूरी तरह निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण देंगी। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उन बेटियों के लिए है जो क्रिकेट में करियर बनाना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक या अन्य कारणों से नियमित कोचिंग नहीं ले पातीं। छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआती बारीकियां सागर की क्रिकेट अकादमी में सीखी थीं। अब वही खिलाड़ी अपने अनुभव और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक युवा खिलाड़ियों तक पहुंचाने के लिए वापस उसी मैदान पर उतरेंगी। ओलंपिया क्रिकेट अकादमी के हेड कोच साजिद खान के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर में तेज गेंदबाजी, बल्लेबाजी, फील्डिंग, फिटनेस और मैच रणनीति जैसी महत्वपूर्ण बारीकियां सिखाई जाएंगी। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। शिविर में भाग लेने वाली बेटियों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था भी अकादमी द्वारा निःशुल्क की जाएगी, ताकि दूर-दराज़ के जिलों से आने वाली प्रतिभाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को ₹1 करोड़ की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश की बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं और सरकार उनके हर कदम पर साथ खड़ी है। क्रांति गौड़ का प्रयास केवल क्रिकेट सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बुंदेलखंड की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास भी देगा। यह शिविर आने वाले समय में प्रदेश को नई क्रिकेट प्रतिभाएं देने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!