A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

युवा शक्ति संगठन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग का शुभारंभ, युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने शुरू की A.G.R. निःशुल्क प्रतियोगी कक्षाएं

FB IMG 7037425269353096681सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ग्रामीण अंचल के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत द्वारा A.G.R. निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है, जो संसाधनों के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। कोचिंग में बैंक, एसएससी, रेलवे, एसआई, कांस्टेबल, पटवारी, जेल प्रहरी, हॉस्पिटल सहायक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराई जाएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपने घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अवसर मिलेगा। क्षेत्र वासियों ने युवा शक्ति संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। आज के युवाओं को सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिले, यही सबसे बड़ी आवश्यकता है। आकाश सिंह राजपूत द्वारा शुरू की गई यह निशुल्क कोचिंग निश्चित रूप से हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगी।
ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं केवल आर्थिक परिस्थितियों और उचित मार्गदर्शन के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं में पीछे रह जाते हैं। यह कोचिंग उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विशेष रूप से बेटियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और परिवार का नाम रोशन करेंगी। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य करना ही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को संवारना भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के ऐसे विद्यार्थी, जो महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते, उन्हें अब निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। संगठन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सरकारी सेवाओं में चयनित हों। उन्होंने कहा कि यह कोचिंग केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, साक्षात्कार की तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं, टेस्ट सीरीज एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी माहौल मिल सके। युवा शक्ति संगठन ने क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। संगठन का विश्वास है कि यह पहल आने वाले समय में अनेक युवाओं के सपनों को साकार करेगी और क्षेत्र में शिक्षा एवं रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!