
हाथरस।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत तहसील सदर, हाथरस के ग्राम हतीसा भगवन्तपुर में निर्माणाधीन अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ने लेआउट प्लान के माध्यम से निर्माणाधीन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के साथ ही कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने पर जनपद को आधुनिक एवं उत्कृष्ट सुविधाओं से युक्त कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस उपलब्ध हो सकेगा।









