
धर्मधारी के सेवानिवृत शिक्षक बने अधिवक्ता का मुंबई व्यापार मंडल ने किया बहुमान
रोहट क्षेत्र के एक शिक्षाविद्, कुशल खेल प्रशिक्षक अब अधिवक्ता बन गए है। धरमधारी निवासी अमरसिंह राजपुरोहित सेवानिवृत शिक्षक है। ऑल इंडिया बार इग्जामिनेशन की 7 जून को आयोजित में अमरसिंह राजपुरोहित ने 65.92 प्रतिशत से प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की। राजपुरोहित के अधिवक्ता बनने पर कृपालदेव पांचलोड परिवार धरमधारी में हर्ष है।
उनके अधिवक्ता बनने पर श्री गाजन माता प्रगट दिवस के शुभ अवसर पर 22 जुलाई 2026 बुधवार को मुंबई व्यापार मंडल के राम सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में माला साफा पहनाकर बहुमान किया। इस मौके पर श्रीगाजण माता मंदिर संस्थान अध्यक्ष सुखदेव सिंह राजपुरोहित, राम सिंह, सोहन सिंह जी, अर्जुन सिंह, सुल्तान सिंह, नरपत सिंह, हीर सिंह, जीवराज सिंह, मांगीलाल ,हरि सिंह, दशरथ सिंह आदि ने खुशी जाहिर की।



















