A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान

नीमच: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा कार्यों के लिए समर्पित संस्था इनरव्हील क्लब नीमच का शपथ ग्रहण समारोह स्नेह और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा एवं सचिव प्रेरणा शर्मा ने अपना कार्यभार वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिम्मी सलूजा एवं सचिव अल्का श्रीवास्तव को सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रा परिहार एवं मुख्य अतिथि डीएसपी हेमलता अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती तथा संस्थापक ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

निवर्तमान अध्यक्ष अमरजीत कौर छाबड़ा ने क्लब की टीम भावना और सेवा कार्यों की सफलता पर गर्व जताया। सचिव प्रेरणा शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन, सिंधी शाला में शौचालय निर्माण, फर्शीकरण और जल संरक्षण सेमिनार जैसे गतिविधियों की जानकारी दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिम्मी सलूजा ने सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। समारोह में रेनकोट वितरण, दिव्यांग को ट्राइसाइकिल और छात्रा को साइकिल भेंट की गई। डीएसपी हेमलता अग्रवाल, अर्पिता मित्तल एवं दिव्या गोयल को सदस्यता प्रदान की गई और पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी को पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!