
पंकज कथूरिया हरिद्वार ब्यूरो
*थाना खानपुर हरिद्वार*
*ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय से
जारी वारंट के अनुपालन में – 03 वारंटियों को धर दबोचा*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान को प्रभावी बनाने के क्रम में खानपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में 03 वारंटियो को धर दबोचा गया।
आरोपित माननीय न्यायालय द्वारा जारी समन/वारंट के बावजूद लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी व सटीक सूचना के आधार पर वारंटियों को देर शांय पकड़ा गया।
आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता वारंटी*
1-पिरथी पुत्र मुवासी निवासी ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर हरिद्वार।
2- बिरमपाल पुत्र कुरडी निवासी ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर हरिद्वार।
3- महिला निवासी ग्राम चन्दपुरी बांगर
*पुलिस टीम*
1- अपर उ0न0 योगेन्द्र सिंह
2- म0कानि0रत्ना सिंह
3- कानि0 ना0पु0 महावीर
4- हो0गा0 प्रदीप कुमार
5- म0हो0गा0 कलश चौधरी





