A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

झालावाड़ (झालरापाटन) के नकुल प्रजापति ने NEET-UG 2026 में लहराया परचम, 720 में 630 अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान।

झालावाड़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के घोषित परिणाम में झालावाड़, झालरापाटन के होनहार छात्र नकुल प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में 630 अंक प्राप्त किए हैं। नकुल ने 99.821406 परसेंटाइल हासिल कर अपने परिवार, शिक्षकों और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

परिणाम के अनुसार नकुल ने जीवविज्ञान में 97.43, रसायन विज्ञान में 99.61 तथा भौतिकी में 99.88 परसेंटाइल प्राप्त किए। उनकी ऑल इंडिया रैंक 3535 तथा ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी रैंक 1372 रही, जो उनकी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट तैयारी का प्रमाण है।

नकुल की इस उल्लेखनीय सफलता पर परिजनों, गुरुजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है तथा यह सफलता मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!