

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ।देश में बैठी केंद्र की बीजेपी सरकार की बढ़ती तानाशाही, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और शांतिपूर्ण आंदोलनों को कुचलने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) सागर इकाई द्वारा पार्टी जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में एक विशाल ‘विरोध मार्च’ निकाला गया। आम आदमी पार्टी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से दो बड़े राष्ट्रीय मुद्दों नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे एव सोनम वांगचुक जी के लगातार 20 दिनों से चल रहे अनशन को अनदेखा करने जबरदस्ती जंतर मंतर से उठाने और NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की नाकामी के विरोध में आयोजित किया गया।
यह मार्च शहर के प्रमुख चौराहों रजाखेड़ी ,आम आदमी पार्टी कार्यालय से होते हुए मकरोनिया चौराहे से गुजरा, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र संगठनों ने भारी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, एक तरफ देश के महान पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने पिछले 20 दिनों से भूखे बैठे हैं, लेकिन अहंकार में डूबी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। दूसरी तरफ, देश के करोड़ों होनहार छात्रों का भविष्य NEET पेपर लीक घोटाले की भेंट चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने साफ तौर पर कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह द्वारा मार्च के दौरान उठाई गई प्रमुख मांगें,देश के करोड़ों छात्रों के साथ हुए इस धोखे की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। पेपर लीक माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सख्त सजा दी जाए। मार्च के समापन पर आम आदमी पार्टी ग्रामीण जिलाध्यक्ष दामोदर कुर्मी द्वारा सभी पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया गया, पार्टी जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, आम आदमी पार्टी सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी.इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पार्टी जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष दामोदर कुर्मी संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेवक पवार आरटीआई विंग जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुर्मी जिला सचिव राहुल खरे जिला उपाध्यक्ष अमित सोनी,जिला सह सचिव मयंक कोरी जिला संयुक्त सचिव ज्योतिष सोनी मीडिया प्रभारी संदेश कश्यप जिला सहसचिव कमलेश साहू,उदय पवार,क्रांति जबलपुरी एवं कई साथी शामिल रहे..






