A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडधार्मिकसबसे हाल की खबरेंसमाचारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

राजा पहाड़ी शिव मंदिर का सरकारी भवन हुआ अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन ने खाली कराकर लगाया ताला

श्री बंशीधर नगर: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर मंगलवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए निर्मित सरकारी भवन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर मंगलवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए निर्मित सरकारी भवन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत भवन को खाली कराकर उसमें ताला लगा दिया।FB IMG 1785249645924भवन खाली कराने की कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी (सीओ) विकास कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रौशन कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान भवन में सपरिवार रह रहे पुजारी गोपाल पाठक को परिसर खाली कराया गया, जिसके बाद सरकारी भवन को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया।

मजिस्ट्रेट सह सीओ विकास कुमार सिंह ने बताया कि एसडीओ द्वारा 3 जुलाई को जारी आदेश के आलोक में एक सप्ताह के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इससे पहले 25 जून को भी गोपाल पाठक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर भवन खाली करने को कहा गया था। निर्धारित समयसीमा के बावजूद भवन खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह सरकारी भवन विशेष रूप से राजा पहाड़ी शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा के लिए बनाया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद अब इसे पुनः श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के सह-उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर (भोलू), कोषाध्यक्ष शुभम प्रकाश, सह-कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, उपसचिव लव कुमार, सदस्य कमलेश मेहता, विद्या भास्कर, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, धीरज कुमार, सचिन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, अमित प्रशांत एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!