A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज में 3 अगस्त से एपी-डीपीटी और 18 अगस्त से एमआर टीकाकरण अभियान, डीएम ने की अभिभावकों से अपील 

IMG 20260728 195037

महराजगंज।

महराजगंज में 3 अगस्त से एपी-डीपीटी और 18 अगस्त से एमआर टीकाकरण अभियान, डीएम ने की अभिभावकों से अपील

महराजगंज। जनपद में बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 3 अगस्त से 7 अगस्त तक एपी-डीपीटी टीकाकरण अभियान तथा 18 अगस्त से 28 अगस्त तक एमआर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी सौरभ सिंह सुगावल ने अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों से अपील की है कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि अभी तक जो बच्चे किसी कारणवश टीकाकरण से छूट गए हैं, उन्हें इन विशेष अभियानों के दौरान अनिवार्य रूप से टीका लगवाया जाए।
डीएम ने कहा कि बच्चों का समय से टीकाकरण उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अभिभावक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पात्र बच्चों का टीकाकरण निर्धारित अभियान के दौरान जरूर कराएं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए सभी अभिभावक और शिक्षक अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने आसपास के पात्र बच्चों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
प्रशासन की अपील है कि 3 से 7 अगस्त तक एपी-डीपीटी और 18 से 28 अगस्त तक एमआर टीकाकरण अभियान में पात्र बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराया जाए, ताकि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!