
कावड़ यात्रा को लेकर पचौंमी मंदिर परिसर और आसपास चला स्वच्छता अभियान
-मुख्य अतिथि रहे एमएलसी कुंवर महाराज सिंह
फरीदपुर (बरेली)। कावड़ यात्रा को लेकर पचौंमी मंदिर परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह एवं पंचायती राज के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने स्वच्छता का संदेश देते हुए मंदिर परिसर और आसपास हमेशा साफ सफाई रखने का संदेश दिया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर वरिष्ठ समाजसेवी ने इस दौरान नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं छंटाई, जल भराव का निस्तारण, कूड़ा एवं गंदगी का निस्तारण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दिमागी बुखार एवं वेक्टर जनित रोगों से बचाव आदि की जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि आदि का पुष्प देकर स्वागत किया गया। स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जयसवाल, नगर पालिका परिषद की सभासद सुनीता शर्मा, संजीव जायसवाल, एडीओ पंचायत रविकांत यादव, सफाई कर्मचारी संघ फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम, सुनीता, न्याय पंचायत प्रभारी बनवारी लाल, रामसेवक, सुनील कुमार, ललित सैनी, मोर सिंह, अब्दुल जाहिद, अमीन खान, चंद्रपाल, केदार, गजराज, रामेंद्र आदि ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।











