कोरिया /बैकुंठपुर वन विभाग सोनहत समान्य (ragular) द्वारा कराए रातों रात कराये गए तालाब निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर कोरिया जन सहयोग समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला वन मंडलाधिकारी (DFO) के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में समिति ने निर्माण कार्यों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा नियमों के विपरीत जेसीबी मशीनों से कराए जा रहे कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में समय सीमा के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र जनआंदोलन के साथ-साथ न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होंगे।
मजदूरों के हक़ पर डाका
जन सहयोग मंच ने यह भी आरोप लगाया की वन विभाग की मनमानी के कारण मजदूरों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा है जंगलों मे निवास करने वाले ग्रामीण मजदूरी करके किसी तरह अपना जीवन चर्या चला रहे हैँ अगर उनका काम भी विभाग मशीन लगाकर छीन लेगा तो बेचारे ग्रामीण कहां जाएंगे।
नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी (JCB) से कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए
ज्ञापन सौंपने के दौरान कोरिया जन सहयोग समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राजवाड़े, कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता जयचंद सोनपाकर, वरिष्ठ कानूनी सलाहकार रजा अली अंसारी, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अरविंद सिंह, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता संजय साहू, संरक्षक राजन पाण्डेय, उपाध्यक्ष राजू साहू एवं बालकरण सोनपाकर सहित समिति के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
















